फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: थाना के पास लुधियाना नंबर की मर्सिडीज कार ने डिलीवरी ब्वॉय को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-14 थाना के सामने लुधियाना नंबर की मर्सिडीज कार ने बाइक से जा रहे डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। थाने के समीप मौजूद एक युवक ने तुरंत बाइक को उठाकर चोटिल डिलीवरी ब्वॉय को सेक्टर-14 थाने पहुंचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सेक्टर-12 ए निवासी जसबीर ने बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे लुधियाना नंबर की मर्सिडीज कार थाने के गेट के सामने पहुंची। चालक कार मोड़कर नगर निगम के दफ्तर की तरफ तेजी से जाने लगा। नगर निगम दफ्तर से थाने की तरफ बाइक पर आ रहे डिलीवरी ब्वॉय को कार ने टक्कर मार दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें