फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता : राष्ट्रीय एकल गीत प्रतियोगिता में परज, महेश्वरी और सरला रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भारत विकास परिषद सूरज शाखा द्वारा राष्ट्रीय एकल गीत प्रतियोगिता शाखा स्तर पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग और कनिष्ठ वर्ग में स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, शाखा सदस्य वर्ग में शाखा सदस्यों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दून पब्लिक स्कूल पंचकूला के परज तिवारी प्रथम, कनिष्ठ वर्ग में राजकीय माध्यमिक स्कूल सेक्टर-21 की महेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सदस्य वर्ग में सरला सनेजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग में सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल पंचकूला की वैष्णवी द्वितीय, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ की खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में सॉलिटेयर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-20 की राधिका काले द्वितीय जबकि स्काई वर्ल्ड स्कूल की पलक तृतीय रहीं। इसके अलावा शाखा सदस्य वर्ग में उमा शर्मा द्वितीय, अशोक सिंगला तृतीय रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन शाखा के कर्मठ एवं कार्यकारी सदस्य आरडी, टुटेजा ने किया। निर्णय के उपरांत शाखा अध्यक्ष अशोक सिंगला ने सभी विजेताओं को बधाई दी। शाखा संरक्षक आनंद प्रकाश गोयल ने निर्णायक मंडल के सदस्यों को सहयोग देने पर आभार जताया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल डॉ. अनिरुद्ध भट्ट (पीएचडी), अंजू आहूजा (स्नातकोत्तर संगीत), आशा सैनी (स्नातकोत्तर संगीत) ने शाखा के संरक्षक आनंद प्रकाश गोयल, शाखा अध्यक्ष अशोक सिंगला और प्रतियोगिता के संयोजक आरडी टुटेजा की उपस्थिति में भारत विकास परिषद भवन, सेक्टर-12ए पंचकूला में सारी वीडियो को देखकर विजेता घोषित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें