फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा, स्वामी डॉ. अमृता दीदी ने राधा-कृष्ण की शरणागति को बताया कल्याण का मार्ग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-10 स्थित सनातन धर्म मंदिर में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन


कथा के प्रथम दिन स्वामी डॉ. अमृता दीदी जी ने श्रीमद्भागवत के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य के कल्याण का मार्ग श्रीराधा-कृष्ण की शरणागति में है। उन्होंने महर्षि वेदव्यास और देवर्षि नारद के प्रसंग के माध्यम से भागवत कथा के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति और समर्पण से मनुष्य को वास्तविक सुख-शांति मिलती है। कथा में महाभारत के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।
विज्ञापन


मंदिर सभा के प्रधान केसी जींदल ने बताया कि कथा के बाद प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें