फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर तनातनी का माहौल, आर्मी कमांडर ने देखी उत्तरी चीन सीमाओं पर सेना की तैयारियां

Tue, 09 Jun 2020 12:31 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
तैयारियों का जायजा लेते लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने उत्तरी चीन सीमाओं का दौरा कर वहां सेना की तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने प्राइपिक ब्रिगेड के अंतर्गत लाहौल स्पीति समेत अन्य हाई एल्टीट्यूड इलाकों में मौजूद सेना और आईटीबीपी के शिविरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बताते चलें कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच जिस तरह से तनातनी का माहौल चल रहा है। उसी के मद्देनजर बॉर्डर एरिया में भारतीय जवानों की तैयारियों को देखने के लिहाज से आर्मी कमांडर ने यह दौरा किया है। मौके पर आर्मी कमांडर ने बॉर्डर के मौजूदा हालातों पर सेना और आईटीबीपी के अफसरों से बातचीत की और जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

उन्होंने वहां सेना और आईटीबीपी की टुकड़ियों के जवानों से भी वार्ता की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने निर्देश दिए कि सीमाओं की सुरक्षा के मद्देनजर तैयारियों को और मजबूत किया जाए। साथ ही निगरानी दस्ते लगातार फील्ड में गश्त करते हुए बॉर्डर एरिया में हर हरकत पर नजर रखें।
विज्ञापन


आर्मी कमांडर ने वहां कोविड-19 के मद्देनजर बरती जाने वाली सावधानियों, उपायों और जागरूकता संबंधी जानकारियों पर भी जवानों और अफसरों से चर्चा की। उन्होंने वहां सभी को महामारी के मद्देनजर पूरी तरह एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें