फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब शिक्षा विभाग का फैसला, टीचर निसंतान या अविवाहित तो एसीआर में जुड़ेंगे 10 अंक

Tue, 09 Jun 2020 12:06 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के ऐसे सरकारी अध्यापक-अध्यापिकाएं, जो अविवाहित हैं या जिनकी कोई संतान नहीं है, को वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में इसके लिए 10 अंक दिए जाएंगे। पंजाब शिक्षा विभाग ने अध्यापकों और स्कूल प्रमुखों की एसीआर लिखने के लिए साल 2018-19 में निर्धारित किए प्रफॉर्मा में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन


विभाग द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और सभी स्कूल प्रमुखों को भेजे पत्र में कहा गया है कि यह बदलाव अध्यापकों और विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर किए गए हैं। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी अपने मातहत अध्यापकों, स्कूल प्रमुखों की एसीआर अब नए प्रफॉर्मा के अनुसार ही दर्ज करेंगे।

सुझावों को शामिल करके तैयार किए गए नए प्रफार्मा के अनुसार एसीआर लिखते समय ऐसे अध्यापक जो अविवाहित हैं या जिनकी कोई संतान नहीं है, उनको इसके लिए 10 अंक मिलेंगे। ऐसे अध्यापक जिनके बच्चे 10 जमा 2 शिक्षा पाने की उम्र पार कर चुके हैं, उन अध्यापकों को भी 10 अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिन अध्यापकों के बच्चे सरकारी स्कूल में (प्री प्राइमरी से बारहवीं तक) पढ़ते हैं, इसके लिए 10 अंक रखे गए हैं। प्रफॉर्मा में यह भी बदलाव किया गया है कि रिजल्ट के अंकों और गतिविधियों के अंकों में एकसमानता लाने के लिए रिजल्ट के अंक 100 से बढ़ाकर 200 कर दिए गए हैं।

अध्यापकों की एसीआर लिखते समय उनके द्वारा पढ़ाई जाने वाली कक्षाओं के बोर्ड परीक्षा परिणामों का आकलन होगा। विद्यार्थियों का पास प्रतिशत और बोर्ड परीक्षा में कक्षा का पास प्रतिशत दोनोें से अध्यापक को अंक मिलेंगे। सौ फीसदी पास प्रतिशत रहने पर 140 अंक मिलेंगे।

पढ़ाई के अंग्रेजी माध्यम को प्रसारित करने की कोशिशों के तहत, अध्यापक द्वारा पढ़ाई जा रही कक्षा के कुल बच्चों में से 10 फीसदी बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने पर 5 अंक दिए जाएंगे। मल्टी मीडिया और इनोवेटिव तरीके से पढ़ाई के लिए 10 अंक होंगे। इसके अलावा विभागीय प्रशंसा अथवा प्रशस्ती पत्र, राष्ट्रीय स्तर पर, ब्लाक या तहसील स्तर, जिला स्तर या राज्य स्तर पर पुरस्कृत होने वाले अध्यापकों की एसीआर में 10 अंक जुड़ेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें