फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM सैनी ने पंचकूला में बांटे आवास पत्र: हजारों परिवारों के घर का सपना होगा साकार, लाभार्थियों के साथ ली सेल्फी

Mon, 04 Aug 2025 02:08 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़

सार

सीएम सैनी ने कहा बीते 11 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन गरीबों के उत्थान में लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा की डबल इंजन की सरकार हर गरीब के सिर पर छत के मिशन पर काम कर रही है।
विज्ञापन
सीएम सैनी ने आवास योजना के लाभार्थियों के साथ ली सेल्फी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शहरी और ग्रामीण आवास के लाभार्थियों को आंवटन पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम सैनी ने पंचकूला में शिरकत की। अपने संबोधन में सीएम सैनी ने कहा आज केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि ऐसा अवसर है जब हजारों परिवारों का अपने घर का सपना पूरा होगा। सीएम ने कहा शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सीएम सैनी ने लाभार्थियों के साथ ली सेल्फी

ग्रामीण विकास योजना 2.0 के तहत 58 गांवों के 3884 परिवारों को प्लॉट आवंटन का पत्र मिल रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंच से खड़े होकर ऑडिटोरियम में मौजूद लाभार्थियों के साथ सेल्फी ली। सीएम ने कहा जिन परिवारों का सपना पूरा होने जा रहा है मैं उनकों शुभकामनाएं देता हूं।

हर गरीब को मिले अपना मकान: सीएम सैनी

सीएम सैनी ने कहा बीते 11 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन गरीबों के उत्थान में लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा की डबल इंजन की सरकार हर गरीब के सिर पर छत के मिशन पर काम कर रही है। देश में केंद्र सरकार और हरियाणा में प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ग्रामीण और शहरी आवास योजना को धरातल पर उतार रही है।
विज्ञापन


डबल इंजन की सरकार आपके सपनों के घर के सपने को धरातल पर उतारकर आपको अपना हक दे रही है। मकान और प्लॉट आंवटन का पत्र आपके सपनों का दस्तावेज है। हमारी बहनें भी अब मकान और प्लॉट की मालिकन होंगी मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। सीएम ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 30 गज के प्लॉट शहरों में गरीबों को दिए गए हैं। इस दौरान सीएम सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: Haryana: योग शिक्षकों की भर्ती, मांगे आवेदन... सुबह और शाम दो-दो घंटे देना होगा प्रशिक्षण, कितनी मिलेगी सैलरी?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें