पंचकूला। बीकेएम विश्वास स्कूल सेक्टर- 9 में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वास फाउंडेशन की प्रेसिडेंट साध्वी नीलिमा विश्वास और वाइस प्रेसिडेंट साध्वी शक्ति विश्वास उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना के साथ हुआ। किंडरगार्टन सेक्शन में सबसे पहले नर्सरी कक्षा के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने के-पॉप डांस की शानदार प्रस्तुति की। उसके बाद एलकेजी व यूकेजी के बच्चों के रॉकस्टार व भंगड़ा ने दर्शकों का मन मोह लिया।
सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें शिव तांडव, रॉबर्ट डांस, मास्टर शेफ इत्यादि कार्यक्रम शामिल हैं। सोशल मीडिया थीम में बच्चों ने सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान के बारे में समझाया। गौतम बुद्ध की जीवनी व उससे मिलने वाली प्रेरणा को दर्शाया गया। श्री कृष्ण गोपियों द्वारा महारास की प्रस्तुति सराहनीय रही। माइम के जरिये खुद की खोज में निकली एक लड़की की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाया गया। इंग्लिश स्किट में कोई भी समस्या आने पर उसके समाधान की खोज पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सूफी कव्वाली का भी बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा। प्रधानाचार्या अंजू सिंगला ने कार्यक्रम के लिए छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।