फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पपलोहा के हेल्थ केयर सेंटर में सीएम फ्लाइंग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में मिली कई खामियां, एंबुलेंस सुविधा नहीं मिली
विज्ञापन

महिला मरीज के लिए अलग व्यवस्था और फायर इक्विपमेंट भी मिले अपर्याप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। गांव पपलोहा स्थित माइंड प्लस हेल्थ केयर सेंटर में बुधवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान केंद्र में कई गंभीर खामियां मिलीं। टीम ने एंबुलेंस सुविधा नहीं होने, महिला मरीज के लिए अलग व्यवस्था न मिलने और फायर इक्विपमेंट की कमी पर नाराजगी जताते हुए जल्द सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण टीम में इंस्पेक्टर ओमपाल, एसआई हितेंद्र कुमार, एसआई विक्रम सिंह, एसआई राकेश कुमार, एएसआई संजय कुमार और एसएमओ डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र में मरीजों को लाने और ले जाने के लिए एंबुलेंस की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान केंद्र में 12 पुरुष और एक महिला मरीज भर्ती मिले। टीम ने पाया कि महिला मरीज के लिए अलग से समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके अलावा केंद्र में स्टाफ की कमी भी सामने आई, जिससे मरीजों की देखभाल प्रभावित होने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि सुरक्षा के लिए लगाए गए फायर इक्विपमेंट पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं थे। इस पर टीम ने केंद्र प्रबंधन को कड़ी हिदायत देते हुए सभी कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

सीएम फ्लाइंग अधिकारियों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में खामियां दूर नहीं होने पर केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें