फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिजर्व्ड समर स्पेशल को पहले दिन नहीं मिले यात्री, 35 सवारियों के साथ शिमला रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन सीजन में भी खाली रहीं सीटें, कालका-शिमला रूट पर बड़े दावों के बीच फीकी रही शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। पर्यटन सीजन में अतिरिक्त भीड़ संभालने के लिए शुरू की गई ‘रिजर्व्ड समर स्पेशल’ ट्रेन पहले ही दिन यात्रियों के इंतजार में खड़ी रह गई। कालका-शिमला रूट पर बड़े दावों के साथ शुरू हुई ट्रेन संख्या 04503 गुरुवार को महज 35 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। ट्रेन में सीटें ज्यादा और यात्री कम नजर आए।
प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर खड़ी ट्रेन में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मियों की छुट्टियों में पर्यटकों की भारी भीड़ के अनुमान के बीच रेलवे की यह शुरुआत फीकी दिखाई दी। रेलवे अधिकारियों ने हालांकि इसे शुरुआती दिन का असर बताते हुए आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई है। बताया गया कि यह विशेष ट्रेन 30 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026 तक कालका और शिमला के बीच संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12:30 बजे कालका से रवाना होती है ट्रेन
रिजर्व्ड समर स्पेशल ट्रेन कालका स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे रवाना होती है। ट्रेन टकसाल, गुम्मन, कोटी, सोनवारा, धर्मपुर, कुमारहट्टी, बड़ोग, सोलन, सलोगड़ा, कंडाघाट, कनोह, कथलीघाट, शोगी, तारा देवी, जतोग और समरहिल स्टेशनों से होकर शाम 6:20 बजे शिमला पहुंचती है। वापसी में ट्रेन शिमला स्टेशन से रात 8:20 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन तड़के 1:10 बजे कालका पहुंचती है। रेलवे के अनुसार ट्रेन में फर्स्ट क्लास का किराया 795 रुपये और सेकेंड सिटिंग का किराया 100 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें