फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कॉरिडोर पर कब्जा हटाओ, नहीं तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-2, 21 और 6 की मार्केटों में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, दुकानों के बाहर रखा मिला सामान
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी के बाद अब सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार प्रशासन के निशाने पर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर की मार्केटों में रेहड़ी-फड़ी हटाने की कार्रवाई के बाद अब प्रशासन ने दुकानों के आगे बने सार्वजनिक कॉरिडोर पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को उपायुक्त सतपाल शर्मा ने सेक्टर-2, सेक्टर-21 और सेक्टर-6 की मार्केटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों के बाहर कॉरिडोर में सामान रखा मिला, जिससे राहगीरों की आवाजाही प्रभावित होती नजर आई।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दुकानदारों और मार्केट एसोसिएशनों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक कॉरिडोर हर हाल में खाली रखा जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों का सामान बाहर रखकर रास्ता रोकने या सार्वजनिक स्थान पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने चेतावनी दी कि यदि कॉरिडोर में खाद्य सामग्री या अन्य सामान रखकर आम लोगों के लिए बाधा उत्पन्न की गई तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन पहले भी मार्केट एसोसिएशनों को कॉरिडोर अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दे चुका है।
उन्होंने एसोसिएशनों को भी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश देते हुए कहा कि दुकानदारों को नियमों के प्रति जागरूक करें और आदेशों का पालन सुनिश्चित करवाएं। उपायुक्त ने कहा कि बाजारों में सुगम आवाजाही और व्यवस्थित माहौल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि आम लोगों की सुविधा सुनिश्चित करना है। आने वाले दिनों में भी विभिन्न मार्केटों का निरीक्षण जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें