फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दावा पांच गांवों को पानी देने का, वाटर टैंक तक नहीं पहुंची एक भी बूंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण इलाकों को पानी की सुविधा देने के नाम पर करोड़ों रुपये की योजनाएं कागजों में तो पूरी हो गई हैं, लेकिन धरातल पर कई गांवों के लोग आज भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

इस गंभीर अनियमितता का मामला तब सामने आया जब डीसी पंचकूला मोनिका गुप्ता मांधना पंचायत में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में पहुंचीं। उपायुक्त के समक्ष थापली गांव के रहने वाले युवक करन सिंह ने जन स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए है। उन्होंने अपनी शिकायत में खेडाबागड़ा गांव में बनाए गए टैंक की जांच की मांग उठाई है।
उन्होंने उपायुक्त से इस टैंक को बनाए जाने पर खर्च की जांच की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया कि विभाग दावा करता है कि टैंक से पांच गांवों को पानी की सप्लाई दी जा रही है। जबकि टैंक तक आज तक पानी की बूंद तक नहीं पहुंची। आपको बता दें कि जिस योजना में यह वाटर टैंक बनाया गया था उसकी लागत एक करोड़ की थी। इस योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन आज भी टूटी पड़ी है
विज्ञापन


करन सिंह ने कहा कि कागजों में सब कुछ पूरा दिखाया गया है, लेकिन सच्चाई यह है कि गांव के लोग आज भी पानी के लिए परेशान हैं। स्टोरेज के लिए टैंक बनाए गए सूखे पड़े हैं। जिन पाइप लाइनों को बिछाया गया था, वे भी 10 से अधिक स्थानों पर टूटी पड़ी हैं।
उपायुक्त ने पंचायत थापली के अंतर्गत ट्यूबवेल के संबंध में आई शिकायत पर पंचकूला एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। साथ ही यह बताने के निर्देश दिए कि इस मामले में किसकी लापरवाही है।

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने 35 शिकायतों में से कई का मौके पर समाधान किया और बाकी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्य निर्णय
उपायुक्त ने बस कंडक्टर की ओर से छात्रों से गलत किराया व बस रोकने में लापरवाही की शिकायत पर उसे हटाने व जांच के आदेश दिए। मांधना गांव में पेयजल समस्या पर ट्यूबवेल लगाने के निर्देश दिए। हरिजन बस्ती की रास्ते की मांग पर सरपंच को समाधान के निर्देश दिए। भोज मटोर में कम वोल्टेज की समस्या पर ट्रांसफॉर्मर लगाने के आदेश दिए।
थापली में बावड़ी निर्माण के लिए रिपोर्ट व कार्रवाई के निर्देश। दुर्गादास में पाइपलाइन की मरम्मत के आदेश दिए। स्कूल के 100% रिजल्ट पर बधाई व दो नए अध्यापकों की नियुक्ति के निर्देश दिए। उन्होंने 12वीं की छात्राओं को अच्छे अंक लाने पर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में 20 विभागों ने स्टाल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने सौर ऊर्जा और सब्सिडी की जानकारी दी।

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, डीसीपी क्राइम अमित कुमार, एसडीएम चन्द्रकांत कटारिया, नगराधीश विश्वनाथ मांधना गांव के सरपंच पंचपाल शर्मा सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें