चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिटको) अपने को घाटे से उबारने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित स्टील डिपो के खाली स्पेस में शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों के लिए देगा। इस जगह से राजस्व प्राप्त करने के लिए विभाग यह तैयारी कर रहा है। सोमवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में इसे अप्रूवल दी गई। जल्द ही सिटको इस पर काम शुरू कर देगा।
सिटको अपने को घाटे से उबारने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
इस संदर्भ में एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि सेल डिपो में उनके पास काफी स्पेस है, जिसका उपयोग किया जा सकता है। यही कारण है कि राजस्व के लिए वह यहां पर शादी समारोह की परमिशन देने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंधित प्रस्ताव को बोर्ड मीटिंग में अप्रूवल के बाद ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह इस जगह को चमकाने के लिए काम करें।
रेंट पर विभाग द्वारा यहां समारोह करने की इजाजत दी जाएगी। इस संबंध में पूरी पॉलिसी तैयार की जा रही है, जिसे मीटिंग में रखा जाएगा। इसका रेंट कितना होगा, इस पर बोर्ड सदस्यों की तरफ से ही फाइनल मोहर लगाई जाएगी।