रेलवे स्टेशन के पास मिला चीतल
- फोटो : अमर उजाला
कालका रेलवे स्टेशन के समीप उस समय भीड़ जुटनी शुरू हो गई जब एक चीतल आरपीएफ बैरक के समीप कोच की आड़ में बैठा हुआ दिखा। जानकारी देते हुए आरपीएफ के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि देर शाम महिलाएं सैर कर रही थी।
उन्हें हिरण जैसा दिखने वाला एक जानवर बैठा दिखा दिया, जिसकी जानकारी उन्होंने आरपीएफ को दी। उधर चीत्तल की खबर सुन उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मामले की सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने देखा कि एक चीतल बैठा है। चीतल को अन्य जानवर से बचाने के लिए उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस चीतल को पुलिस थाने ले आई। जहां वाइल्ड लाइफ गार्ड रामकेश के सुपुर्द किया गया। गार्ड रामकेश ने बताया की चीतल करीब 4 वर्ष है, जिसके पैर में चोट थी। जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद छोड़ दिया गया है।