फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ठंड से ठिठुरन, दिनभर छाया रहा कोहरा

विज्ञापन
सेक्टर 5 बस स्टैड पर गुजरती युवती।
विज्ञापन
12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, सप्ताह भर बनी रहने की संभावना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मैदानी क्षेत्रों में लगातार तीन दिन धूप न निकलने से ठिठुरन बढ़ गई है। आसमान में कोहरा छाया रहा और शीतलहर 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिससे तापमान में गिरावट आई। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री की गिरावट देखी गई।
कोहरे के कारण सुबह और शाम दृश्यता कम रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। हवा चलने के कारण शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 151 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले एक सप्ताह ठंड के साथ हल्की बारिश और कोहरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने चेतावनी दी कि इस स्तर का प्रदूषण बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और सांस व हृदय रोगियों के लिए खतरनाक है। उन्होंने आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं से बचने के लिए घर में रहने की सलाह दी। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के रीजनल अधिकारी सुधीर मोहन ने बताया कि हवा चलने के कारण एक्यूआई में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें