फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नुक्कड़ नाटक से नशे के खिलाफ बच्चों को किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
हर शिक्षण संस्थान में बनाई जाएगी एंटी ड्रग्स कमेटी
विज्ञापन

लघु सचिवालय में एनकोर्ड कमेटी की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-1 के लघु सचिवालय में नशीले पदार्थों से बचने के लिए जिला स्तरीय एनकोर्ड कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने की। उपायुक्त ने नशे के खिलाफ शैक्षणिक संस्थानों, खेल विभाग को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जा सके। उपायुक्त ने बैठक में सभी शिक्षण संस्थानों व अन्य अधिकारियों से ड्रग्स का सेवन रोकने के सुझाव मांगे। साथ ही एंटी ड्रग्स कमेटी प्रत्येक शिक्षण संस्थान में बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएसडब्ल्यूओ, रेडक्रॉस, सेक्टर-1 और सेक्टर-14 के प्रिंसिपल को निदेश देते हुए कहा कि नशा रोकने के लिए अपने अपने शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक या सेमिनार से विद्यार्थियों को जागरूक करें। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की मॉनिटरिंग की भी जरूरत है। अगर हाॅस्टल में कोई नशा करता पाया जाता है, तो उपचार के लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाए। विश्वास दिलाया जाए कि इलाज से कैसे वो एक बेहतर जीवन पा सकता है।
विज्ञापन


फ्लैक्स बोर्ड या पोस्टर के जरिये करें जागरूक
उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में फ्लेक्स बोर्ड या पोस्टर लगाकर युवाओं को जागरूक किया जाए। यदि नशा बेचने वालों के विरुद्ध कोई जानकारी देता है तो उसके नाम को गुप्त रखा जाएगा। नशा बेचने वालों पर धर-पकड़ की जाएगी ताकि युवा पीढ़ी नशे से बच सकें। मोनिका गुप्ता ने ड्रग कंट्रोलर को निर्देश दिए कि केमिस्ट की दुकानों को भी चिह्नित करें। जिनके पास नशे की गोलियां या अन्य सामान का जानकारी मिलती है। उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए व उसके लाइसेंस को रद्द किया जाए। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हमारा मकसद युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना है व जागरूकता के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव को बताना है। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि नशा छोड़ने के लिए टेली मानस 14416 डायल नंबर जो कि 24 घंटे खुला है, इस संपर्क कर नशे के दुष्प्रभाव से बचने के बारे में जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें