चंडीगढ़। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में अनाथ हुए बच्चों का डाटा हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद ने सभी जिलों से विवरण मांगा है। अनाथ बच्चों की देखभाल से लेकर पढ़ाई लिखाई तक की जिम्मेदारी परिषद उठाएगी। इस बारे में हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी इसकी सूचना दी जा सकती है।
कोरोना काल में प्रदेश में 7500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य प्रदेशों में माता-पिता की मौत से कई बच्चे अनाथ हुए हैं। इसी को देखते हुए हरियाणा बाल कल्याण परिषद ने भी प्रभावित बच्चों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। परिषद के मानद महासचिव प्रवीन अत्री ने बताया कि बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए परिषद की ओर से एक किट दी जा रही है, जिसमें दो मास्क, सैनिटाइजर, साबुन व एक शहद की बोतल है। अभी तक प्रदेशभर में 25 हजार से ज्यादा किट वितरित की जा चुकी हैं। अनाथ बच्चों की देखभाल परिषद करेगी, ऐसे बच्चों की पहचान की जा रही है।