फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : गोशाला पहुंचाया जा रहा लावारिस पशुओं को , जल्द पशु मुक्त होगा शहर, नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने दी जानकारी

विज्ञापन
लावारिस पशुओं को पकड़ कर गोशाला लेकर जाती नगर निगम की टीम। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। शहर को जल्द ही लावारिस पशुओं से मुक्त कर दिया जाएगा। क्योंकि पशुओं को पकड़ कर गोशाला पहुंचाने का कार्य नगर निगम के एनफोर्समेंट विंग की टीम निरंतर कर रही है। यह दावा मेयर कुलभूषण गोयल ने किया है। उन्होंने एनफोर्समेंट विंग के सुपरिंटेंडेंट राजबीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। यह टीम सड़कों पर घूमने वाले लावारिस पशुओं को पकड़ कर गोशाला पहुंचा रही है।
विज्ञापन

मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा की लावारिस पशुओं को उठाने के लिए निगम की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि शहर को जल्द पशुओं से मुक्त करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि रोजाना 4 से 5 पशुओं को एनफोर्समेंट विंग की टीम उठाने का काम कर रही है। 1 जनवरी से 20 मई तक कुल 807 पशुओं को गोशालाओं पहुंचाने का काम किया जा चुका है। इसमें से 592 लावारिस पशुओं को सुखदर्शनपुर गांव में बनी गोशाला में रखा गया है, जबकि 215 पशुओं को माता मनसा देवी गोशाला में छोड़ा गया है। मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि शहर को लावारिस पशुओं से मुक्त करने को लेकर वह वचनबद्ध हैं और जल्द ही वादे को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पंचकूला में लावारिस पशुओं से होने वाली मौत के आंकड़े में भी गिरावट आएगी।
घायल पशुओं को भी उठाया जा रहा
पशु को पकड़ने के साथ-साथ नगर निगम की एनफोर्समेंट विंग की टीम घायल पशुओं को भी उठाने का काम कर रही है। घायल पशुओं को उठाकर गोशाला ले जाया जाता है, वहीं पर उनका इलाज किया जाता है। नगर निगम एंफोर्समेंट विंग के अधीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि उनकी निगरानी में कैटल कैचर टीम पंचकूला सेे लावारिस पशुओं को मुक्त कराने में लगी हुई है। कोई भी आवारा पशु यदि सड़क पर घूमता नजर आता हैै, तो उसे टीम पकड़ लेती हैै। राजबीर सिंह ने बताया कि पकड़े लावारिस पशुओं के मालिक पर भी जुर्माना लगाया जाता है। निगम की तरफ से प्रति पशु पांच हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है, जबकि बछड़ी या बछड़े के लिए 2500 रुपये जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें