फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा दिवस : मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज दे सकते हैं प्रदेश को सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सोमवार को हरियाणा दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश को कई सौगात दे सकते हैं। राज्य सरकार ने पहले ही इसका खाका तैयार कर लिया है। 1 नवंबर दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री हरियाणा निवास में पत्रकारों से रूबरू होंगे और इसका खुलासा करेंगे। मनोहर लाल कर्मचारी, व्यापारी, किसानों और मजदूरों आदि सभी वर्गों के संबंध में घोषणाएं कर सकते हैं। इस दौरान वह राज्य सरकार का सात साल का लेखाजोखा भी पेश करेंगे।
विज्ञापन

इनमें वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी करने और कर्मचारियों को 3 प्रतिशत डीए, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैनों, पूर्व सरपंचों के लिए मासिक पेंशन शुरू करने की घोषणा कर सकते हैं। सामाजिक सुरक्षा में आने वाले लोगों के लिए पेंशन बढ़ाने, म्हारा गाम जगमग गांव योजना के तहत 100 और गांवों को इसमें शामिल कर 24 घंटे बिजली देने की घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत संरक्षक योजना को लांच करेंगे, जिसके तहत अब सांसदों और विधायकों के साथ-साथ अधिकारियों को भी गांवों को गोद लेना होगा और उनका विकास कराना होगा। इसके लिए अलग से बजट जारी किया जाएगा। गांवों में बुनियादी सुविधाएं देने के साथ अच्छी व्यवस्था देने की जिम्मेदारी होगी।
बता दें कि सोमवार से एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट भी संपत्ति की रजिस्ट्री कर सकेंगे। सरकार ने उनको शक्तियां दे दी हैं। उधर, 500 से ज्यादा योजनाओं का लाभ पहली नवंबर से परिवार पहचान पत्र के जरिए ही मिलेगा।
विज्ञापन

ऐलनबाद उपचुनाव के कारण नहीं कर सके थे कई घोषणाएं
गौरतलब है कि इसी 27 अक्तूबर को सरकार के दो साल भी पूरे हुए हैं। उस दिन भी मुख्यमंत्री को प्रदेश को लेकर कई घोषणाएं करनी थी, लेकिन ऐलनाबाद उपचुनाव के कारण आचार संहिता लगी होने के चलते ऐसा नहीं कर पाए। अब हरियाणा के स्थापना दिवस ही मनोहर लाल सौगातों का पिटारा खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें