फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 37वें दो दिवसीय वसंत उत्सव का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पंचकूला के सेक्टर-5 के टाउन पार्क में 37वें दो दिवसीय वसंत उत्सव का शुभारंभ किया। इस वसंत उत्सव का आयोजन पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वसंत उत्सव में फूलों की विभिन्न किस्मों का अवलोकन करने के साथ-साथ पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल में स्कूली बच्चों की ओर से पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, रंगोली, चित्रकला, लोक नृत्य, लोक कलाकारों की प्रस्तुति सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे नागरिकों को सम्मानित भी किया। राउंड अबाउट के रखरखाव केटेगरी में चंडीमंदिर कैंट स्थित वेस्टर्न कमांड हेड क्वार्टर्स के वेलनेस सेंटर को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार, गार्डन इन स्कूल कैंपस प्राइमरी (जूनियर विंग) में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-2 और गार्डन इन स्कूल कैंपस सेकेंडरी विंग केटेगरी में सेक्टर-20 के द गुरुकुल को पुरस्कृत किया।
इस कार्यक्रम में नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए वसंत उत्सव के आयोजन की जानकारी दी। पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि इस उत्सव में पुष्प सज्जा, कट फ्लावर, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग और टैटू प्रतियोगिता, पर्यावरण क्विज, मेहंदी प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें कई प्रसिद्ध हास्य कवि लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। इसी प्रकार 9 मार्च को युगल डांस प्रतियोगिता, बेबी शो, सेल्फी प्रतियोगिता, सोलो गायन प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसका जिला के सभी नागरिक भरपूर आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें