फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुख्यमंत्री मान ने वाल्मीकि पर्व पर शिक्षा का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को महर्षि भगवान वाल्मीकि के प्रकाश पर्व के संबंध में धूरी की गांधी बस्ती में विशाल शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम समानता, सम्मान और न्याय पर आधारित पंजाब के निर्माण के लिए भगवान वाल्मीकि की ओर से दिखाए गए मार्ग पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा को जीवन बदलने का सबसे शक्तिशाली साधन बताते हुए मान ने कहा कि इस वर्ष पंजाब के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा पास की है जबकि 2021 में यह संख्या केवल 80 थी। यह इस बात का प्रमाण है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किस प्रकार गरीब परिवारों के बच्चों के लिए सुनहरे भविष्य के रास्ते खोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें