फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पूर्व सीबीआई जज सुधीर परमार समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस ने दो साल तक की जांच, अगली सुनवाई तीन नवंबर को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने दो साल से अधिक चली जांच के बाद सोमवार को पूर्व सीबीआई जज सुधीर परमार समेत पांच आरोपियों के खिलाफ पंचकूला जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी।
विस्तृत चार्जशीट अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. हिमांशु सिंह की अदालत में पेश की गई। अदालत ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 3 नवंबर तय की है। चार्जशीट में पूर्व जज सुधीर परमार के अलावा उनके भतीजे अजय परमार, बिल्डर बसंत बंसल, ललित गोयल और अनिल भल्ला के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

मामला अप्रैल 2023 का है जब भ्रष्टाचार के आरोप में एसीबी ने सुधीर परमार और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप है कि विशेष सीबीआई कोर्ट पंचकूला में सुनवाई के दौरान परमार ने कुछ बिल्डरों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया।
इस प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया था। जांच के दौरान ईडी ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार ईडी पहले ही अपनी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। वहीं एसीबी को चार्जशीट फाइनल करने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अनुमति मिली थी लेकिन सरकारी अभियोजन की स्वीकृति में देरी के चलते प्रक्रिया रुकी हुई थी।
विज्ञापन

विजिलेंस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार से अभियोजन स्वीकृति मिलते ही चार्जशीट को अंतिम रूप देकर अदालत में पेश कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें