फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी सामान का बहिष्कार करेंगे शहर के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित आनंद कांप्लेक्स में चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन की सोमवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने की। कमलजीत सिंह पंछी ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजार की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैठक में विदेशी सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रेरणा उन्हें पीएम मोदी से मिली है। पंछी ने बताया कि पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान लोगों से देश में बने सामान को खरीदने के लिए कहा था। यह समय लोकल को खरीदने और लोकल के लिए वोकल को स्वच्छ भारत जैसा जन अभियान बनाने का है।
पंछी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम विदेशी सामान का उपयोग करने के बजाय मेक इन इंडिया सामान को बढ़ावा देना शुरू करें। भारत में बने सामानों को बढ़ावा देने का उद्देश्य रोजगार को बढ़ावा और भारत में विनिर्माण क्षेत्र के उच्च विकास में मदद करेगा। सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि वे आज से आयातित सामान नहीं खरीदेंगे और विशेष रूप से चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे। वे केवल भारतीय निर्मित उत्पादों की खरीद करेंगे।
विज्ञापन

महासचिव एलसी अरोड़ा और एसोसिएशन के सदस्यों ने शहर के सभी व्यापारी संघों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों से अपील की कि वे आगे आएं और अपने सदस्यों को विदेशी सामान न खरीदने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें