फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसीए की जीत में चमके जोंटी सिद्धू

विज्ञापन
जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में डीडीसीए और एमपी?
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑल इंडिया जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में डीडीसीए ने एमपीसीए को 145 रन से हराया। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के कोच राज कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। वह डीडीसीए टीम के कोच भी हैं। उन्हाेंने मैच देखने पहुंचे मुख्य मेहमान शूलिनी यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश के वाइस चांसलर अतुल खोसला को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीडीसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 332 रन बनाए। प्रियांश ने 42 रन, क्षितिज ने 36 रन, जोंटी सिद्धू ने शानदार 95 रन, आयुष ने 60 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्शद खान ने 73 रन देकर 3 विकेट, रित्विक, आेंकारनाथ, अधीर ने एक-एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीसीए की पूरी टीम 35.3 ओवर में 187 रन के स्कोर पर सिमट गई। गेंदबाजी में डीडीसीए की ओर से प्रदीप ने 21 रन देकर 4 विकेट, तेजस ने 37 रन देकर 3 विकेट, आयुष ने 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जोंटी सिद्धू को 95 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें