रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए यात्री परेशान हैं। स्टेशन पर पंचकूला साइड सिर्फ एक जनरल टिकट काउंटर बनाया गया है। फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की तादाद बढ़ गई है।
ऐसे में टिकट के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं चंडीगढ़ की तरफ भी टिकट काउंटर का बुरा हाल है। यहां पर भी टिकट लेने वालों की संख्या ज्यादा है।
यात्रियों ने की मांग है कि फेस्टिवल तक पंचकूला तरफ एक और जनरल टिकट काउंटर खोल दिया जाए, इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। बता दे कि बीते साल फेस्टिवल सीजन में पंचकूला साइड दो शिफ्टों में सुबह छह से रात दस बजे तक टिकट काउंटर चलाया गया था।
वहीं यात्रियों की मांग है कि टिकट काउंटर सुबह छह बजे खोला जाए। ताकि सुबह टिकट के लिए आने वाले यात्रियों को भटकना ना पड़े। एक काउंटर होने के कारण महिला यात्रियों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। एक ही काउंटर पर टिकट के लिए एक महिला और दूसरा पुरुष की लाइन लग रही है। ऐसे में काफी समय बर्बाद हो रहा है।