फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेते गिरफ्तार एसआई निलंबित, भेजा जेल, थाना प्रभारी भी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रिश्वत लेते गिरफ्तार यूटी पुलिस की सब इंस्पेक्टर सरबजीत कौर को निलंबित कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने थाना प्रभारी राजीव कुमार को भी लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ सरबजीत कौर के खिलाफ विभागीय जांच खोल दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को सरबजीत कौर को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने थाना प्रभारी राजीव कुमार को लाइन भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, राजीव के खिलाफ भी विभागीय जांच खोली जा सकती है।
सीबीआई ने सरबजीत कौर से लंबी पूछताछ के बाद थाने के अंदर ऑफिशियल कमरे में तलाशी भी ली थी। इसके साथ पटियाला स्थित सरबजीत के घर पर छापामारी में अहम दस्तावेज बरामद किया है।
विज्ञापन

बता दें कि राजीव कुमार के थाना प्रभारी रहते फरवरी 2021 में सेक्टर-34 थाने में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को सीबीआई ने 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आरोपी एयरफोर्स कर्मी से केस नहीं दर्ज करने की एवज में रिश्वत की रकम मांग रहा था।
रिश्वत नहीं देने पर जेल भेजने की दी थी धमकी
शिकायतकर्ता के मुताबिक पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस की जांच अधिकारी सरबजीत कौर ने कहा था कि अगर वह उसे 10 हजार की रिश्वत नहीं देगा, तो वह चालान में नाम डालकर जेल भेज देगी। इसके बाद शिकायतकर्ता सीबीआई के पास पहुंचा था। सीबीआई को मिली शिकायत के अनुसार सेक्टर-36 थाने में फरवरी 2021 में एक महिला ने पति के खिलाफ बच्ची से यौन शोषण के आरोप में पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करवाया था। बाद में महिला ने बयान में कुछ और लोगों के नाम लिए थे। इस केस में सरबजीत कौर जांच अधिकारी थी। आरोप है कि केस से नाम हटाने के एवज में 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद सीबीआई ने ट्रैप लगाकर शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर सरबजीत कौर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें