फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बीयर की कैन पर भी लगेगा पांच रुपये गो सेस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीयर केन पर भी अब पांच रुपये गो सेस लगेगा। इस संदर्भ में 9 मार्च को होने वाली नगर निगम सदन की बैठक में प्रस्ताव लाया जा रहा है। निगम गो सेस से शहर की गोशालाओं का कायाकल्प करने जा रहा है। इसके अलावा पानी के बढ़े हुए दाम पर विचार करने के लिए भी प्रस्ताव लाया जा रहा है। इसमें पार्षद पानी की आपूर्ति से निगम को हो रहे घाटे को पूरा करने को लेकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि लाल डोरे के बाहर पानी के कनेक्शन देने के लिए कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर सदन में प्रस्ताव लाया जा रहा है। वहीं, मनीमाजरा स्थित राणा की हवेली में अस्थायी रूप से चल रही पार्किंग का एजेंडा भी सदन में आ रहा है। निगम ने पार्किंग के लिए टेंडर किया था। इसमें तीन कंपनियां आई हैं। टेंडर में शर्त है कि जब बहुमंजिला इमारत बनना शुरू होगी तो एक माह के नोटिस के बाद कंपनी को स्थान खाली करना होगा। वहीं, मेयर के पीए के पदोन्नत होने के बाद पीएस के अंतर्गत आने वाली सुविधाओं के लिए भी सदन में एजेंडा आएगा।
31 से 60 लीटर वाली दर और सीवर सेस में बदलाव पर रहेगा ध्यान
वर्तमान में जो पानी के रेट तय किए गए हैं, उसमें 31 से 60 किलो लीटर तक पानी के उपयोग पर 12 रुपये देने होंगे। भाजपा सदन में इस प्रस्ताव में बदलाव कर 9 रुपये करने का प्रयास करेगी। वहीं, सीवर सेस को 30 प्रतिशत से घटाकर 15 से 20 प्रतिशत करने पर जोर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें