फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की स्कीम का फायदा उठाओ, ऑनलाइन पेमेंट जमा कराओ और इनाम पाओ

Wed, 04 Mar 2020 11:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने अपनी विभिन्न सुविधाओं से जुड़ी पेमेंट को ऑनलाइन जमा करवाने के मकसद से एक नई योजना शुरू की है। हाउसिंग बोर्ड ने मंगलवार को एलान किया है कि वह हर महीने ऑनलाइन पेमेंट करने वालों में से ड्रा के जरिए 10 लोगों का चयन करेंगे और उन्हें एक-एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह कंप्यूटराइज्ड ड्रा हर महीने के दूसरे हफ्ते में आयोजित किया जाएगा। इस तरह से पहला ड्रा अप्रैल में किया जाएगा, जिसमें मार्च में ऑनलाइन पेमेंट करने वाले लोगों का नाम शामिल होगा। हाउसिंग बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड ने अपनी सभी सुविधाओं जिसमें रेंट व अन्य सभी फीसों को जमा कराने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इसके बावजूद बहुत से लोग अभी भी चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड और बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में लोगों को समस्या तो होती ही है, बोर्ड के कर्मचारियों का भी काफी समय बर्बाद होता है। इसमें ही सुधार लाने के लिए हाउसिंग बोर्ड ने यह प्रयास किया है। लोग नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बिना किसी चार्ज के पेमेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें