चंडीगढ़। प्रशासन के मुख्य अभियंता सह विशेष सचिव अभियंत्रण सीबी ओझा के साथ को-ऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल की वीरवार को बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। को-ऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि सीबी ओझा ने सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को जेम पोर्टल के समझौते के अनुसार 15 छुट्टियां मिलेंगी। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले। ठेकेदार के खिलाफ जो भी शिकायतें होंगी, उस पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। पदोन्नति के पद समयबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। दिसंबर तक पदोन्नति के खाली होने वाली सभी पदों के एजेंडे तैयार किए जाएंगे। दिव्यांग और अनुसूचित जाति के कोटे के पद पहल के आधार पर भरे जाएंगे।
बैठक में एसई इलेक्ट्रिकल रंजीत सिंह, एसई जन स्वास्थ्य राजेश बंसल, एसई कंस्ट्रक्शन जिगना के संघाडिया व संजय अरोड़ा, एक्सईएन इलेक्ट्रिकल राकेश चौहान और अधीक्षक राकेश सुखीजा भी बैठक में शामिल रहे। को-ऑर्डिनेशन कमेटी की ओर से प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार के अलावा किशोरी लाल, रवि चंद्र, वीर सिंह, शीतल सिंह, रघुबीर सिंह, वरिंदर बिष्ट और भूपिंदर सिंह शामिल रहे।