माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर- 4 की मार्केट में वार्ड नंबर-11 की स्थानीय पार्षद ओमवती पूनिया सेक्टर- 5 थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर रुपेश चौधरी, सहायक निरीक्षक सुनील दत्त ने लोगों के साथ मीटिंग की। इस दौरान चोरी हुए एक वाहन के चालान के मैसेज मोबाइल पर आने और पुलिस की ओर से उसे न ढूंढ पाने का मुद्दा भी गरमाया।
पार्षद ओमवती पूनिया ने सेक्टर- 4 के सुनील पुरोहित की चोरी हुई एक्टिवा के बारे में बताया कि मालिक के पास एक्टिवा के चालान के संदेश अब भी आ रहे हैं, किंतु चोर को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर जल्द इसे बरामद किया जाए। इस बारे में इंस्पेक्टर रूपेश चौधरी ने जोर शोर से कार्रवाई कर केस के समाधान का आश्वासन दिया। भविष्य में नवनियुक्त प्रहरी व सहायक प्रहरी आपकी सेवा के लिए हाजिर रहेंगे।
मीटिंग में इंस्पेक्टर रुपेश चौधरी ने अपना व ग्राम प्रहरी के विषय में परिचय दिया। उन्होंने नशा मुक्ति के बारे में जागरूक किया व कहा कि इलाके में कोई भी दुर्घटना होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करने के बारे में आग्रह किया। पार्षद ओमवती पूनिया ने नशे के दुष्परिणामों के बारे बताकर नवयुवकों को सावधान रहने के लिए प्रेरित किया।