फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी परीक्षा : डीसी ने दिए आदेश परीक्षा केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय की पूरी करें व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के स्कूलों का निरीक्षण कर उनमें बिजली, पानी, बैंच, शौचालय जैसी सुविधाओं को पूरा करवाएं ताकि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मार्च-अप्रैल में संभावित कॉमन इलिजिबल टेस्ट (सीईटी) सफलतापूर्वक करवाई जा सके। उपायुक्त मोनिका गुप्ता लघु सचिवालय के सभागार में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जाने वाली सीईटी परीक्षा की तैयारियों की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी सेक्टर-1 लघु सचिवालय को इस संदर्भ में निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि जिले में अब तक 59 स्कूलों में ऐसी परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। इन स्कूलों में करीब 13 हजार परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। डीसी ने डीईओ को निर्देश दिए कि नई परीक्षा से पहले एक रूम में 24 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, बिजली-पानी, मेल-फीमेल शौचालय, स्टाफ की नियुक्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से आग्रह किया कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश पहले से तय करें ताकि उनकी पालना उचित ढंग से सुनिश्चित की जा सके। बायोमेट्रिक, चेकिंग व अन्य स्टाफ परीक्षा से एक दिन पहले या समय पर पहुंच जाए। इस मौके पर एचएसएससी सदस्य अमर सिंह, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका राजेश पुनिया, नगराधीश विश्वनाथ, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, एसीपी सुरेंद्र सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
जीपीएस लोकेशन की तैयार की जाएगी व्यवस्था
उपायुक्त ने कहा कि इस बार परीक्षा से पहले जिला प्रशासन की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के लिए सूचनाएं उपलब्ध करवाई जाएं। सभी धर्मशालाओं के नाम, संपर्क के लिए नंबर और जीपीएस लोकेशन की व्यवस्था की सूचियों को उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि साथ ही जिन स्कूलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी उन स्कूलों की भी जीपीएस लोकेशन तैयार की जाए। इन लोकेशनों की सूचियां बनाकर रेलवे स्टेशन, बस अट्डा, धर्मशालाओं व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया जाए, ताकि परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र पर पहुंचना आसान हो सके। उन्होंने कहा कि डयूटी के लिए नियुक्त स्टाफ के सभी सदस्यों के पास आई कार्ड जरूर होने चाहिए, ताकि बाहरी लोगों पर रोक लगाई जा सके। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें