फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख ठगने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख रुपये ठगी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने बनारस से चंदौली निवासी तीसरे आरोपी अरविंद को गिरफ्तार किया है। वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करके अंबाला जेल भेज दिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भूप सिंह ने बताया कि रायपुररानी निवासी चंद्रमोहन की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने केस दर्ज कर मामले में तीन आरोपी को काबू में किया है।
विज्ञापन

ठगी के मामले में पहले दो आरोपी रायपुररानी निवासी गुरपाल, यमुनानगर निवासी सुनील कुमार को जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी रमन की खोज के लिए टीमें लगा दी हैं। पकड़े तीनों आरोपी से अब तक एक फोर व्हीलर और छह लाख रुपये रिकवरी हुई है।

जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि आरोपी अरविंद पीड़ित चंद्रमोहन को विदेश जाने के लिए टिकट दिया था। आरोपी पहले कतर जाने के लिए टिकट दिया, उसके बाद दुबई का टिकट दिया और बाद में दिल्ली जाने का टिकट दिया। दिल्ली पहुंचने के बाद जब पीड़ित ने काल किया तो आरोपी का मोबाइल नंबर बंद था। ठगी के शक होने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन


40 लाख की कर चुके हैं ठगी
आर्थिक अपराध शाखा की जांच टीम ने खुलासा किया है कि आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। मुख्य आरोपी रमन अन्य के साथ मिलकर विदेश भेजने के नाम पर रुपये ठगते थे। फर्जी वीजा और टिकट देकर रुपये लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें