फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राज्यपाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। राज्यपाल असीम कुमार घोष ने पत्नी मित्रा घोष के साथ शुक्रवार को मोरनी के पर्यटन निगम के रिजार्ट माउंटेन क्वेल में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद जरूरी है। पौधा लगाने के साथ-साथ संरक्षण भी आवश्यक है, तभी पौधा एक वृक्ष बनकर छाया देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करें। इसके बाद राज्यपाल ने मोरनी स्थित किले का अवलोकन किया और वन विभाग के अधिकारियों को इसे ओर बेहतर और आकर्षक ढंग से विकसित करने के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर उपायुक्त सतपाल शर्मा, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, जिला वन अधिकारी विशाल कौशिक, बीडीपीओ अंकुर, नायब तहसीलदार मोरनी प्रद्युम्न सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें