फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में आए धान का एक-एक दाना खरीदेगी केंद्र सरकार: बिट्टू

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- कोई भी मंडी बंद नहीं होगी, किसानों को घबराने की जरूरत नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब की मंडियों में आए धान का एक-एक दाना केंद्र सरकार खरीदेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए यह जानकारी साझा की है। केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा कि केंद्र ने धान की खरीद के लिए पंजाब सरकार को 44 हजार करोड़ रुपये जारी किए हैं। मंडियों में अब लाखों मीट्रिक टन धान की फसल खरीद के लिए आ रही है। ऐसे में जब तक मंडियों में से धान की खरीद नहीं हो जाती, तब तक मंडियों को बंद नहीं किया जाएगा।
बिट्टू ने अपनी पोस्ट में यहां तक लिखा है कि मंडियों में धान की खरीद के लिए अगर फंड की कमी पड़ेगी, तो केंद्र सरकार उसे उपलब्ध कराएगी। उन्होंने पंजाब सरकार के मंत्रियों के बयानों पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि गलत बयानबाजी से किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल बीते दिनों पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने यह बयान दिया था कि 15 नवंबर तक मंडियों में से धान की खरीद का सीजन पूरा हो जाएगा। पंजाब को सेंट्रल पूल में इस बार 185 लाख मीट्रिक टन धान देना है। सरकार का दावा है कि अब तक 119 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है, जबकि 63 प्रतिशत के करीब यानी 72 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हो चुकी है। इस बयान के बाद अब केंद्र राज्यमंत्री ने मंडियों में 15 नवंबर तक सीजन खत्म किए जाने की बातों को नकारा है। केंद्र सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए दावा कर रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों पंजाब के सीएम के जिला संगरूर में एक किसान की मौत को उसके धान की पैदावार की खरीद नहीं होने से जोड़कर देखा जा रहा है, इस पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बीते रोज प्रदेश सरकार को घेरा था। जाखड़ के बयान के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री के धान खरीद के बयान को भी इस घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें