फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सरहद पर जवानों संग दीपावली मना बढ़ाया मनोबल

Tue, 21 Oct 2025 10:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद व शहीद परिवारों ने दिवाली का पर्व सरहद पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ मनाया। उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा की जीरो लाइन स्थित बीएसएफ की पहाड़ीपुर पोस्ट पर जाकर जवानों को मिठाई, कैंडल, पटाखे, फुलझड़ियां व राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया।
सीमा सुरक्षा बल की 109 बटालियन के सहायक कमांडेंट व कंपनी कमांडर बीएस मीणा की अध्यक्षता में आयोजित दीवाली सरहद वाली समारोह को संबोधित करते हुए परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र सिंह विक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद देश की पहली ऐसी संस्था है जिसके सदस्य पिछले कई वर्षों से शहीद परिवारों को साथ लेकर सरहद पर जाकर अपने देश के वीर जवानों के साथ त्योहार मनाते हैं। सहायक कमांडेंट बीएस मीणा ने परिषद के सदस्यों व शहीद परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सालों के सेवा काल के दौरान पहली बार हुआ है कि किसी संस्था ने शहीद परिवारों को साथ लेकर दीवाली का त्योहार सरहद पर जवानों के साथ मनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद कर्नल केएल गुप्ता के भाई सुरेन्द्र मोहन गुप्ता, शहीद लांसनायक डिप्टी सिंह सेना मेडल के भतीजे वरिंदर सिंह, शहीद कांस्टेबल दीवान चंद की पत्नी सुमित्री देवी व बेटा लाल चन्द, शहीद सिपाही मक्खन सिंह के पिता हंस राज, शहीद सिपाही अश्वनी कुमार शौर्य चक्र के भाई बुई लाल, कारगिल युद्ध के शहीद लांसनायक हरीश पाल शर्मा के भाई सतीश शर्मा ने कहा हम भी सीमा सुरक्षा बल के इन जवानों के परिवार का हिस्सा ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें