फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत्यु दर घटाने को पंजाब की सड़कों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे : भुल्लर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने एलान किया है कि सड़क हादसों में मौत दर घटाने के लिए पंजाब में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में सड़क हादसों के दौरान हो रही मौतों से बहुत चिंतित है और यातायात कंट्रोल करने व सड़क हादसों में मौत दर कम करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की सिफारिशों की पालना समय की जरूरत है।
विज्ञापन

पंजाब भवन में बुधवार को सड़क सुरक्षा ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क सुरक्षा संबंधी स्थिति का जायजा लेने के लिए बुलाई पहली मीटिंग के दौरान परिवहन मंत्री ने प्रमुख सचिव विकास गर्ग को निर्देश दिए कि वह सीसीटीवी कैमरे लगाने संबंधी प्रोजेक्ट का मसौदा तुरंत तैयार करें। पंजाब राज्य सड़क सुरक्षा काउंसिल की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए भुल्लर ने अधिकारियों से कहा कि वह सड़क हादसों में होने वाली मौतों को आरंभिक चरण में 50 प्रतिशत तक घटाने के लिए सख्त कदम उठाएं। इसके अलावा सरकारी परिवहन और माल ढुलाई वाले वाहनों के ड्राइवरों को हैवी ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की सख्ती से जांच की जाए और वाहनों की पासिंग प्रणाली को मजबूत किया जाए क्योंकि वाहनों की बुरी हालत भी हादसों का कारण बनती है। इसी तरह अन्य उपाय, जिन पर सरकार को तत्काल ध्यान की जरूरत है, में खन्ना, जालंधर, पठानकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का में ट्रामा केयर सेंटरों (स्तर-2) को कार्यशील करने के साथ-साथ सभी जिला अस्पतालों और सभी सरकारी कालेजों और एम्स बठिंडा में ट्रॉमा केयर सेंटरों की सुविधा शुरू करना शामिल है।
792 दुर्घटना वाले स्थानों को ठीक करने के निर्देश
बीते 2-3 सालों के दौरान शिनाख्त किए गए अधिक दुर्घटना वाले स्थानों को दुरुस्त करने के लिए परिवहन मंत्री ने सड़क यातायात से संबंधित विभागों- एनएचएआई, लोक निर्माण (बी एंड आर), स्थानीय निकाय और पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों को राष्ट्रीय राज मार्गों, राज मार्गों, नगर निगम की सड़कों और अन्य प्रमुख सड़कों पर 792 अधिक दुर्घटना वाले स्थानों को ठीक करने के निर्देश दिए। भुल्लर ने कहा कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहन और ट्राले अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने एडीजीपी (ट्रैफिक) को हिदायत की कि ऐसे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे हादसों की दर को घटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें