रोहतक में मेगा फूड पार्क जल्द होगा स्थापित
सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर रोहतक में बनाए जाने वाले मेगा फूड पार्क प्रोजेक्ट के तहत प्रशासनिक भवन, स्टैंडर्ड फैक्टरी डिजाइन शैड और ड्राई वेयरहाउस का कार्य पूरा हो चुका है। भवन का काम 30 सितंबर तक पूर्ण हो जाएगा। मेगा फूड पार्क में 1500 मीट्रिक टन और 1000 मीट्रिक टन क्षमता के 2 साइलो बनाए जाने हैं, जिनका निर्माण कार्य 15 अक्तूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। परियोजना पर लगभग 179 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
ये काम भी तेजी से चल रहे
करनाल के कुटेल में स्थापित पंडित दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस का सिविल कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका, अप्रैल-2023 तक उपकरणों व मैनपावर सहित सभी काम पूरा हो जाएंगे। मेडिकल कॉलेज भिवानी, 6 नर्सिंग कॉलेज और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल के चरण-2 का कार्य प्रगति पर है।
सोहना में 500 एकड़ में बन रहे इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चिरिंग कलस्टर, 1000 एकड़ में स्थापित किए जा रहे आईएमटी सोहना के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कार्य जारी। 2 वर्षों में पूरा होने का अनुमान। गुरुग्राम में करीब एक हजार एकड़ पर विकसित की जाने वाली ग्लोबल सिटी की निविदा प्रक्रिया चल रही है। ग्लोबल सिटी में दुबई और सिंगापुर की तरह सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार मिलेंगे।