गणपति स्थापना के लिए मुहूर्त देख लें
आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि बुधवार सुबह 6:05 बजे से दोपहर बाद 3:32 बजे तक गणपति की मूर्ति स्थापना का समय रहेगा। इस बार बुधवार के दिन चतुर्थी पड़ने और रवि योग का होना अद्भुत संयोग है। इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
- शुभ मुहूर्त प्रात: 6:05 से 9:27 बजे तक
- कन्या व तुला लग्न प्रात: 9:15 से 11:00 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त व वृश्चिक लग्न प्रात: 11:05 से दोपहर 1:30 तक
- विजय मुहूर्त दोपहर 2:5 बजे से 2:56 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त शाम 05:38 से 06:26 तक
- रवि योग प्रात: 6:05 से प्रारंभ होकर पूरे दिन रहेगा
दिन का श्रेष्ठ चौघड़िया
- लाभ चौघड़िया, प्रात: 06:12 से 07:46 तक
- अमृत चौघड़िया, प्रात: 07:46 से 09:19 तक
- शुभ चौघड़िया, सुबह 10:53 से 12:27 तक
- लाभ चौघड़िया शाम को 05:08 से 06:41 तक