फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाजों ने दिखाया कमाल जीते मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई जोनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता के आखिरी राउंड में शानदार प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने मेडल जीते। टूर्नामेंट सेक्टर 44 के द ब्रिटिश पब्लिक स्कूल में करवाया गया। अंडर 17 लड़काें के 38 किलो भार वर्ग में ब्रिटिश स्कूल सेक्टर 44 केआर्यन ने लिटिल पब्लिक स्कूल पानीपत के विनेश को हराया। 42 किलो भार वर्ग में पब्लिक स्कूल दुजाना के राम सिंह ने नालंदा पब्लिक के रिंकू को मात दी। 46 किलो भार वर्ग में सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर केप्रियांशु ने पब्लिक स्कूल गुड़गांव के कुणाल को हराया। डीएवी पब्लिक स्कूल हिसार केमुकुल ने 51 किलो भार वर्ग में डीएवी फरीदाबाद के करन सिंह को हराया।
विज्ञापन

लड़काें के अंडर 19 आयु वर्ग के60 किलो भार में हिसार केपरवेश ने एसएस मेमोरियल स्कूल खरखौंदा केगरवेश को हराया। 52 किलो भार वर्ग में खरखौंदा के प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर स्कूल केहिमांशु सिंह ने रिद्धम वैली स्कूल कैथल के गुरजंट को हराया। हिसार के राहुल ने 49 किलो भार वर्ग में फतेहाबाद के मोहित को शिकस्त दी। 49 किलो भार वर्ग में कैथल केसाहिल ने गाजियाबाद के देव शर्मा को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें