फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कार का शीशा तोड़कर कैश और जेवरात चोरी

Wed, 12 Nov 2025 01:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
परेड ग्राउंड के सामने खड़ी कार से चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 में 9 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने कार का शीशा तोड़कर कैश और जेवरात चोरी कर लिए। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-27 निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि वह रविवार रात करीब 7:30 बजे पत्नी और बच्चे के साथ परेड ग्राउंड में चल रहे सरस मेले में घूमने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार परेड ग्राउंड के सामने खड़ी की थी क्योंकि उस समय ट्रैफिक अधिक था और पार्किंग में जगह नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वे रात करीब 8:30 बजे लौटे तो देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था और उसमें रखा पत्नी का हैंडबैग गायब था। बैग में करीब 20 से 25 हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी, सोने की ईयररिंग्स, पैन कार्ड, दो डेबिट कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें