अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जलजनित बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 1035 गांवों में कैंप लगाए गए हैं, जिसमें दस्त व डायरिया के 303 मरीज मिले हैं। साथ ही 424 घरों में मच्छरों का लार्वा भी मिला है। इसी तरह 1781 त्वचा रोग, 1423 बुखार और 811 आंखों के इंफेक्शन मे मामले भी सामने आए है। 15,363 घरों में दवाओं का छिड़काव किया गया है।
राहत शिविरों की संख्या कम होकर हुई 25
पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत की शिविरों की संख्या कम होकर 25 हो गई, जिसमें 163 लोगों ने शरण ले रखी है। अब तक कुल 23,340 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और लोगों की संख्या 4 है। बाढ़ से 57 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.99 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है।