फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्राॅपर्टी कारोबारी प्रदीप अग्रवाल के बेटे पर मामला दर्ज

Wed, 27 Aug 2025 11:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर के बड़े प्राॅपर्टी कारोबारियों में शुमार और कई राजनीतिज्ञों के नजदीकी प्राॅपर्टी कारोबारी प्रदीप कुमार अग्रवाल के बेटे ईशान अग्रवाल पर थाना लाडोवाल में मामला दर्ज हुआ है। आरपीएसएस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ईशान अग्रवाल पर गांव कादियां में ग्लाडा की इजाजत के बिना ही काॅलोनी काटने पर कार्रवाई हुई है। ग्लाडा के अधिकारियों को जब कॉलोनी कटने का पता लगा तो उन्होंने नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद लाडोवाल पुलिस ने ग्लाडा के मुख्य प्रशासक की शिकायत पर कनाल रोड साउथ सिटी स्थित जनपथ विला में रहने वाले ईशान अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

जनपथ विला में रहने वाले प्रदीप कुमार अग्रवाल प्राॅपर्टी के बड़े कारोबारी हैं। उनकी कंपनी का सारा कारोबार उनका बेटा ईशान अग्रवाल संभालता है। वह इस समय कंपनी का डायरेक्टर है। ईशान अग्रवाल की कंपनी ने गांव कादियां में एक काॅलोनी काट दी जिसकी इजाजत उन्होंने ग्लाडा से नहीं ली। उन्होंने काॅलोनी का नक्शा तैयार करवा उक्त काॅलोनी के प्लाॅट लोगों में सेल कर दिए। जब ग्लाडा के अधिकारियों को इसका पता चला तो उन्होंने जांच की। जांच के दौरान पता चला कि ईशान ने काॅलोनी काटने से पहले ग्लाडा से इजाजत नहीं ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें