फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कल से मध्य मार्ग समेत तीन प्रमुख रास्तों पर कटेंगे चालान, कृपया अपनी लेन में ही चलें

Fri, 31 Jan 2020 01:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सड़कों पर लेन के निशान ही नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्लिप रोड का रास्ता रोकने, सड़क किनारे पिक एंड ड्रॉप व लेने बदलने पर चंडीगढ़ पुलिस शनिवार से चालान शुरू करने जा रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दक्षिण मार्ग, उद्योग पथ और मध्य मार्ग पर कई जगह लेन की मार्किंग तक नहीं है। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि ट्रैफिक पुलिस चालान कैसे काटेगी।
विज्ञापन


वहीं, ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि एक फरवरी से चालान काटने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नियमों की अवहेलना करने पर ट्रैफिक पुलिस पहली बार 500 रुपये का चालान काटेगी जबकि दूसरी बार पकड़े जाने पर चालान की राशि दोगुनी हो जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस इन तीनों उल्लंघन को लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर चुकी है। चंडीगढ़ में यह पहला मौका है जब ट्रैफिक पुलिस इस आफेंस के तहत नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के चालान काटेगी।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के नए नियमों के मुताबिक, अब आप अपने वाहनों को दक्षिण मार्ग, उद्योग पथ और मध्य मार्ग पर लाइट प्वाइंट व चौक के पास स्लिप रोड पर रास्ता रोकना, लेन बदलना और सड़क किनारे वाहन खड़ा कर किसी को पिक एंड ड्रॉप करते हैं तो आपका चालान कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक वॉयलेशन इन्फार्मेशन स्लिप (टीवीआईएस) और मैनुअल चालान होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

सड़क हादसों के साथ जाम का झाम होगा कम

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन नियमों को लागू करने का मकसद यह है कि शहर में जाम की स्थिति को कम करना और सड़क हादसों पर रोक लगाना है। पहले लोग अपने वाहनों को कहीं भी रोककर सवारियां उतारते और बैठाते थे। साथ ही राह चलते भी लोग सड़क के किनारेे वाहनों को रोककर मोबाइल पर बात करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में कई बाद देखा गया कि वहां पर जाम की स्थिति होती है साथ ही सड़क हादसे की संभावना बढ़ जाती है। अगर इन तीनों जगहों पर चालान की वजह से कुछ फर्क पड़ता है तो इसे पूरे शहर में लागू कर दिया जाएगा।

इस तरह बच सकते हैं चालान से
1. मध्य मार्ग, दक्षिण मार्ग और उद्योग पथ पर बार-बार लेन न बदलें
2. सड़क किनारे वाहन रोककर मोबाइल पर बात करने से बचें
3. दाएं मुड़ने के लिए दाएं और बाएं मुड़ने के लिए बाएं की लेन में चलें
4. लाइट प्वाइंट या चौक पर बाएं तरफ की स्लिप रोड वाहन खड़ा करने से बचें
5. तीनों मुख्य सड़कों सड़कों पर पिक एंड ड्रॉप करने से बचें

इनका करें इस्तेमाल
1. पिक एंड ड्रॉप के लिए सर्विस लेन का इस्तेमाल करें
2. अगर आपको मोबाइल पर बात करना है तो सर्विस रोड पर जाएं
3. चौक और लाइट प्वाइंट पर वाहन रोकते समय अपने लेन मार्किंग के अंदर ही रहें

एक फरवरी से मध्य मार्ग, दक्षिण मार्ग और उद्योग पथ पर लेन बदलने, पिक एंड ड्रॉप और स्लिप रोड को जाम करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जाएंगे।
- चरणजीत सिंह, डीएसपी ट्रैफिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें