पिंजौर। गांव प्रेमपुरा से कथित तौर पर खैर की लकड़ी चोरी कर कार में ले जाने के मामले में पिंजौर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार में रखे खैर की लकड़ी के चार पीस बरामद किए हैं। पुलिस ने इसको लेकर मामला भी दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अमरीक सिंह निवासी प्रेमपुरा के रूप में हुई।
2 अक्तूबर को एसआई कप्तान सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रेमपुरा निवासी अमरीक सिंह कार में खैर की लकड़ी लेकर पिंजौर की ओर जा रहा है। पुलिस टीम धमाला गांव के पास पहुंची तो सड़क किनारे उक्त कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली।पुलिस के मुताबिक कार की जांच करने पर अंदर खैर की लकड़ी के चार टुकड़े मिले और एक व्यक्ति कार में बैठा मिला। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे काबू कर लिया गया।