फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन बोले, कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे, लाखों युवाओं को जोड़ेंगे

Tue, 28 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
indian national congress - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
पंचकूला में सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में सोमवार को युवा कांग्रेस पार्टी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री अजय यादव ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं से मुलाकात की। यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस के हरियाणा में 15 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। युवा कांग्रेस द्वारा एक सक्रिय कार्यकर्ता को 25 युवाओं को अपने साथ जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई। 
विज्ञापन


इस चुनाव का उद्देश्य पैसे के बल पर युवा प्रधानों की कुर्सी कब्जाने वालों पर रोक लगाना है और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को आगे लेकर आना है। युवाओं को युवा कांग्रेस के चुनाव की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। कैप्टन अजय यादव ने कहा कि युवाओं में जोश भरने के लिए राहुल गांधी द्वारा यह चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई है, जोकि काफी सराहनीय है। आगामी दो महीनों में यह चुनाव होने वाले हैं, जिसमें युवा बढ़ चढ़ हिस्सा ले रहे हैं। हर सदस्य को फार्म भरकर 5 जुलाई तक जमा करवाने होंगे। इस चुनाव में सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सऐप का भी ज्यादा प्रयोग होगा, ताकि लोगों को कांग्रेस की उपलब्धियों की तस्वीरें दिखाई जा सकें। 

यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए जाटों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। यादव ने कहा कि भाजपा ने पहले तो जाटों को आरक्षण दे दिया और बाद पिछड़ा वर्ग आयोग बना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान दिखने लगा है। कैप्टन यादव ने कहा कि चुनाव में कभी कम सीटें, कभी ज्यादा आती रहती है। इसे राजनीति में उतार चढ़ाव कहते हैं, लेकिन हमेशा पार्टी के प्रति निष्ठा रखनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनवीर कौर गिल, पूर्व चेयरमैन संतोष शर्मा, कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें