फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अर्जुन और सूर्य की दमदार पारियों से कैपिटल स्ट्राइकर्स की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ओमैक्स चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल)-2026 में बुधवार को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में कैपिटल स्ट्राइकर्स ने रॉक गार्डन वॉरियर्स को पांच विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्ट्राइकर्स ने 18.5 ओवर में 213/5 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉक गार्डन वॉरियर्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 212 रन बनाए। निकिल कुमार ने 76 रन और कप्तान दिपेंद्र कुश ने नाबाद 54 रन की पारी खेली। जवाब में कप्तान अर्जुन आजाद ने 29 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। सूर्य नारायण यादव ने नाबाद 62 रन और जस्किरत सिंह मेहरा ने नाबाद 24 रन बनाकर जीत सुनिश्चित की।
चंडीगढ़ किंग्स ने भी दर्ज की जीत
मंगलवार रात खेले गए मुकाबले में चंडीगढ़ किंग्स ने रॉयल टाइटंस को छह विकेट से हराया। रॉयल टाइटंस ने 146 रन बनाए थे। जवाब में अक्षित राणा के नाबाद 55 और अर्नव बंसल के 43 रनों की बदौलत चंडीगढ़ किंग्स ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें