फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुराना पंचकूला ट्रैफिक लाइट प्वाइंट के पास अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद राजेश कुमार की मौत हो गई। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण कुमार ने बताया कि वह नगर पालिका में ट्रैक्टर चलाते हैं। 5 दिसंबर को कृष्ण कुमार और राजेश कुमार बाइक से अपनी रिश्तेदारी में गांव चिकन जा रहे थे। बाइक कृष्ण कुमार चला रहे थे और राजेश कुमार पीछे बैठे थे। जैसे ही पुराना पंचकूला ट्रैफिक लाइट पहुंचे तो कैंटर चालक तेज गति से चलाता हुआ मेन हाईवे जीरकपुर की ओर से आया और कैंटर ने बिना हार्न दिए स्पीड से बाइक पर सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए। कैंटर कृष्ण कुमार और राजेश कुमार को घसीटते हुए ले गया। दोनों को गंभीर चोटें आईं। चालक कैंटर छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें