फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: यूपीएससी द्वारा चयनित उम्मीदवार बने देशभर में पंजाब की विरासत के दूत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा चयनित राज्य के 26 उम्मीदवारों को देशभर में पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मान ने वीरवार को अपने सरकारी आवास पर सभी नव-चयनित अधिकारियों से बातचीत की और इस सफलता के लिए उन्हें बधाई दी।
भगवंत मान ने कहा कि अब जब ये उम्मीदवार चयनित हो चुके हैं, तो इन्हें योग्यता के आधार पर कैडर आवंटित किया जाएगा और मेरिट के अनुसार नियुक्तियां की जाएंगी। मान ने कहा कि चाहे इनकी तैनाती देश के किसी भी हिस्से में हो, वे अपने काम से पंजाब की खुशबू ज़रूर फैलाएं। उन्होंने कहा कि पंजाबी अपने परिश्रम, अनुकूलनशीलता और नवीन दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने कर्तव्यों को पूरी लगन, ईमानदारी और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ निभाएं और अपने राज्य की छाप अवश्य छोड़ें। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 14,627 मेन्स के लिए और 2845 इंटरव्यू के लिए चयनित हुए। अंत में 1009 उम्मीदवारों का अंतिम चयन हुआ, जिनमें से 26 पंजाब राज्य से हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें