पंचकूला। प्रदेश के किसानों को औषधीय पौधों की खेती का प्रशिक्षण देने के लिए एक दिन का शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड द्वारा 29 मार्च को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन आयुष विभाग हरियाणा के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार करेंगे।
हरियाणा राज्य औषधीय पादप बोर्ड के प्रभारी डॉ. प्रतिभा भाटिया और सुगमता केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक अरुण चंदन ने बताया कि इस प्रशिक्षण में लगभग 100 किसान भाग लेंगे। विभिन्न सत्रों में उन्हें जड़ी-बूटियों की कृषि के लिए आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में डॉक्टर बीपी सिंह राणा, प्रो. डीआर गौरव शर्मा विनायक, मोहाली के हल्दी के प्रसिद्ध किसान जसप्रीत सिंह किसानों को जड़ी बूटियों की सफल खेती के टिप्स बताएंगे।