फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात दबाव कम करने के लिए कस्बों में भी बनेंगे बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार छोटे कस्बों में यातायात दबाव कम करने के लिए अब बाईपास का निर्माण करवाएगी। जिन शहरों व कस्बों में यातायात का अधिक दबाव रहता है, उनमें बाईपास बनाने का फैसला लिया गया है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के पटौदी, टोहाना, कोसली, पुन्हाना, पिनगवा, छुछकवास, बहादुरगढ़, गोहाना, उचाना, नारनौंद व चीका आदि कस्बों में बाईपास के लिए ई-भूमि पर जमीन लेने, डीपीआर आदि की प्रक्रिया चल रही है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इन कस्बों में बाईपास के निर्माण होने से जहां ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी तो वहीं क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर होंगे।
झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि छुछकवास बाईपास के लिए भूमि देने को 80 फीसदी लोग 6 साल पहले अपनी मंजूरी दे चुके हैं। सरकार इसमें कोई प्रयास नहीं कर रही। इस पर दुष्यंत ने कहा कि जिन लोगों ने जमीन के लिए अपनी सहमति दी है, उनकी जमीन एक महीने में खरीद लेंगे और विधायक गीता भुक्कल की अध्यक्षता में एक समिति भी बना दी जाएगी। उन्होंने विधायकों से आग्रह किया कि वे लोगों को जमीन देने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि बाईपास निर्माण शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

5100 रुपये करें बुढ़ापा पेंशन : नैना
जननायक जनता पार्टी की विधायक नैना सिंह चौटाला ने सरकार से 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन के वादे को पूरा करने की मांग की है। सरकार ने जिस तरह जेजेपी के कई बड़े वादों को पूरा किया, उसी तरह बुढ़ापा पेंशन के वादे को भी पूरा करे। वह राज्यपाल अभिभाषण पर बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि निजी नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण का कानून एक कदम है। प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवाओं के कारण किसानों की गेहूं, सरसों, चना आदि को नुकसान पहुंचा है, इसलिए सरकार तुरंत गिरदावरी कराकर किसानों को मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें