फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीना गर्ग को मिला अंतरराष्ट्रीय महिला योद्धा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित वाओ सम्मान समारोह में शनिवार को मीना गर्ग को अंतरराष्ट्रीय महिला योद्धा सम्मान से नवाजा गया। पूर्व राज्यपाल एवं प्रथम महिला आईपीएस अफसर डॉ. किरण बेदी ने समाज सेवा के लिए यह सम्मान दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मीना गर्ग ने कहा कि हमेशा ही समाज को अपने परिवार से ऊपर रखा। देशभर से चुनी गईं 30 महिलाओं में मीना गर्ग ने अपना स्थान बनाया। सम्मान समारोह में आईएएस अधिकारी इरा सिंघल, हाई कमिश्नर ऑफ यूगांडा ग्रेस अकेले, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित डॉ. सविता कोहली और दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला कमांडर कप्तान जोया भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें